फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों की मतदाता सूचियां 15 दिसंबर तक होंगी फाइनल: कंवर

Sat, 05 Dec 2020 11:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि 15 दिसंबर तक प्रदेश की सभी पंचायतों की वोटर लिस्टें फाइनल कर दी जाएंगी। इसके अलावा सभी पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद के वार्डों का आरक्षण भी 15  दिसंबर तक करने के निर्देश दे दिए हैं।  अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभी तक पंचायतों की वोटर लिस्टें तैयार करने का काम चला हुआ था।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने जिलों के अधिकारियों से कह दिया है कि हर हाल में सभी पंचायतों की वोटर लिस्ट 15 दिसंबर तक फाइनल कर लें। इससे पहले पंचायतों, पंचायत समिति और जिला परिषद से वार्डों के आरक्षण काम भी पूरा कर लें। मंत्री कंवर ने कहा कि कोरोना निदेशालय और जिलों के कई अफसर और कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। निदेशालय में एक अधीक्षक की मौत भी हुई है। इससे निदेशालय को 48 घंटे बंद करना पड़ा और कामकाज प्रभावित भी हुआ है।        

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें