हिमाचल में दर्जनों गांव टीसीपी से बाहर हो सकते हैं। सरकार इसकी तैयारी कर रही है। गांवों को टीसीपी से बाहर करने के लिए बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जल्द बैठक होगी। इस बैठक में निर्णय लेने के बाद मामला कैबिनेट में जाएगा। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गांवों को टीसीपी में शामिल कर दिया था।