प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से संचालित की जा रही पंचायत सहायक की परीक्षा में प्रदेश के 21495 परीक्षार्थी नहीं बैठ पाएंगे। बोर्ड के बार-बार आदेश जारी करने के बाद भी इन आवेदनकर्ताओं ने अपनी फाइनल सबमिशन नहीं करवाई है। इसके चलते बोर्ड की छंटनी प्रक्रिया में इन अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।
शुक्रवार को बोर्ड ने आवेदनकर्ताओं की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। कुल 99016 आवेदनों में से अब 77591 अभ्यर्थी ही रविवार को संचालित की जा रही पंचायत सहायक भर्ती परीक्षा में बैठेंगे। बोर्ड यह परीक्षा प्रदेश भर के उपमंडलों में स्थापित 229 परीक्षा केंद्रों में ले रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।