फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास नदी में बहा पंचायत प्रधान का बेटा, सर्च ऑपरेशन जारी

Sat, 25 Jun 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल/कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कुल्‍लू जिला मुख्यालय सटे सेऊबाग में एक छात्र ब्यास नदी में बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने छात्र को बचाने के भरसक प्रयास किए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को खोजने को सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


छात्र जिंदौड़ पंचायत के प्रधान का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक उन्हें दो बजे सूचना मिली कि सेऊबाग स्कूल में जमा दो में पढ़ने वाला एक छात्र ब्यास में बह गया है। छात्र ब्यास नदी किनारे था और एकाएक ही उसका पांव फिसल गया और वह नदी में जा गिरा।

हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार छात्र को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन नदी की तेज लहरों के आगे कुछ नहीं हो पाया। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं लग पाया। छात्र दो बजे के करीब क्या करने के लिए नदी की ओर गया था, अभी तक इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


नदी में बहे छात्र की शिनाख्त जिंदौड गांव निवासी चुनी लाल के रूप में हुई है। इस संबंध में एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस केस की जांच के लिए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी कलमबंद किए जा रहे हैं।

एएसपी ने स्थानीय लोगों समेत सैलानियों से आग्रह किया है कि ऊंचे पहाड़ों पर बर्फ के चलते ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। लिहाजा नदी के समीप न जाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें