वर्ष 2021 में शुभम ने 14वें वित्तायोग के माध्यम से ढाई लाख की लागत से लाइब्रेरी का निर्माण करवाया। लाइब्रेरी में किताबों के साथ दो कंप्यूटर और हाई स्पीड इंटरनेट प्रावधान भी कर रखा है।
पंचायतों में कई युवा प्रधान चुनकर आए हैं और वर्तमान में लोगों की सुविधा के लिए कई काम लीक से हटकर कर रहे हैं। युवा सोच पंचायत को बुलंदियों की ओर ले जा रही है। मंडी सदर विकास खंड के तहत आने वाली पंचायत टांडू के 29 वर्षीय युवा प्रधान शुभम शर्मा ने 14वें वित्तायोग की धनराशि का सदुपयोग करते हुए पंचायत में आधुनिक लाइब्रेरी खोल दी।
विज्ञापन
अब स्थानीय युवाओं को घर द्वार ही पढ़ाई करने का बेहतर माहौल मिल रहा है। वर्ष 2021 में शुभम ने 14वें वित्तायोग के माध्यम से ढाई लाख की लागत से लाइब्रेरी का निर्माण करवाया। लाइब्रेरी में किताबों के साथ दो कंप्यूटर और हाई स्पीड इंटरनेट प्रावधान भी कर रखा है। शुभम ने बताया कि उन्होंने युवाओं के लिए कुछ करने की सोची और लाइब्रेरी का निर्माण करवाया।
लाइब्रेरी में 10 लोगों के बैठने की क्षमता है और यहां पर प्रवेश निशुल्क है। युवा इस लाइब्रेरी का पूरा लाभ उठा रहे हैं। स्थानीय विनोद कुमार व आशा का कहना है कि पूर्व में लाइब्रेरी की सुविधा प्राप्त करने के लिए 10 किलोमीटर दूर मंडी जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें घर द्वार पर ही यह सुविधा हासिल हो पा रही है। उन्होंने पंचायत प्रधान का आभार जताया है।