फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Election: कितने उम्मीदवार रहेंगे मैदान में, आज साफ होगी तस्वीर

Wed, 06 Jan 2021 03:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल पंचायत चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में इस बार पंचायती राज संस्थाओं का चुनाव लड़ने के लिए कितने उम्मीदवार मैदान में रहेंगे, यह तस्वीर बुधवार को साफ हो जाएगी। इसके अलावा निर्विरोध चुनकर आई पंचायतों की सही संख्या का भी पता चल जाएगा। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी संजीव महाजन ने कहा कि नामांकन पत्र वापस लेने के बाद पूरी तरह से तस्वीर साफ हो जाएगी कि इस बार कितनी पंचायतें निर्विरोध चुनकर आई हैं। इसके अलावा इस बार कितनी पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्य निर्विरोध चुनकर आए हैं, इसकी जानकारी भी मिल जाएगी।  

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग ने जिलों के चुनाव अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि आयोग के पास ऐसी पंचायतों की सूची तत्काल भेजें, जो निर्विरोध चुनकर आई हैं। कितने पंचायत सदस्य, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य निर्विरोध चुनकर आए हैं, इनकी सूचना भी आयोग को भेजने के लिए कहा है। इसके अतिरिक्त किसी पद पर कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहा है तो उसकी जानकारी भी साझा करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें