फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: इस पंचायत में एक बार फिर सगे भाई आमने-सामने, मुकाबला रोचक

Tue, 05 Jan 2021 06:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर की धर्माणा पंचायत में प्रधान पद के लिए आठ लोगों ने अपने नामांकन भर रखे हैं। इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। इनका पिछले चुनाव में भी मुकाबला हुआ था। धर्माणा पंचायत में कुल पांच वार्ड हैं और कुल 1177 मतदाता है। यहां 17 जनवरी को मतदान होना है। पिछले चुनाव में यहां मुकाबला बहुत ही रोचक था। इस दौरान जीत का अंतर केवल 2 वोट का ही था। इससे भी बड़ी बात यह थी कि मुकाबला सगे भाइयों में था और छोटे भाई ने बड़े भाई को 2 वोट से हरा कर विजय हासिल की थी। राम चंद और ज्ञान चंद दो सगे भाई हैं और इनकी दो गांवों में जमीन है। रामचंद धर्माणा में रहते हैं, जबकि उसका बड़ा भाई गडोन गांव में रहता है। दोनों गांव धर्माणा पंचायत में ही पड़ते हैं। इस बार फिर से दोनों ने नामांकन भरे हैं। अभी असली तसवीर 6 तारीख को नाम वापसी का समय निकल जाने के बाद ही साफ हो पाएगी। गांव के वरिष्ठ नागरिक तुलसीराम का कहना है कि पंचायत को निर्विरोध चुनने में लिए कल अंतिम प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन



धर्मपुर विकास खंड में पंचायत चुनाव पर पुन: रोक के आवेदन पर सरकार को नोटिस 
उधर,  प्रदेश हाईकोर्ट ने मंडी जिले के धर्मपुर विकासखंड में पंचायती चुनाव पर पुन: रोक लगाने की गुहार को लेकर आवेदन पर सरकार को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने सरकार को इस आवेदन का जवाब शुक्रवार तक देने के आदेश जारी किए। मामले पर अगली सुनवाई शुक्रवार को निर्धारित की गई है। प्रार्थी पवन कुमार के दायर इस आवेदन में धर्मपुर ब्लॉक में आरक्षण रोस्टर को लेकर उठाए मुद्दों पर तुरंत फैसले और फैसले तक चुनावी प्रक्रिया पर फिर से रोक लगाने की गुहार लगाई गई है। प्रार्थी का आरोप है कि सरकार ने इस बार आरक्षण रोस्टर में कथित रूप से धांधली बरती है। इस कथित धांधली को लेकर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की कोठुआं पंचायत निवासी पवन कुमार ने इस पंचायत को लगातार पांचवीं बार आरक्षित करने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। प्रार्थी के आग्रह पर ही हाईकोर्ट ने 30 दिसंबर को जारी आदेशानुसार चुनावी प्रक्रिया पर लगाई रोक को हटा लिया था। अब प्रार्थी ने रोक हटाने वाले आदेश को वापस लेने और उसकी याचिका पर अंतिम सुनवाई करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें