हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग ने इस साल प्रस्तावित चुनाव के लिए रोस्टर तय करने के लिए जिलों को सॉफ्टवेयर जारी किए हैं। पंचायती राज विभाग ने जिला पंचायत अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे इस सॉफ्टवेयर में डाटा डालें।
उन्हें मालूम हो जाएगा कि किस पंचायत, पंचायत समिति या जिला परिषद वार्ड में किस सीट को आरक्षित किया जाएगा? या कौन सी सीट अनारक्षित रहेगी। हिमाचल में इसी साल पंचायत चुनाव हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
चुनाव से पहले यह तय होगा कि किस सीट पर किस वर्ग के व्यक्ति को चुनाव लड़ना है। सीट अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या ओबीसी में से किसके लिए आरक्षित है। इसे भी तय किया जाना है। इसी के लिए पहली बार पंचायती राज चुनाव नियमों के तहत सॉफ्टवेयर बना दिया गया है।
इसका शिमला जिले में ट्रायल भी कर दिया गया है। वहीं, पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक केवल शर्मा ने पुष्टि की कि सभी जिलों को सॉफ्टवेयर जारी कर दिए गए हैं।