फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: मतदाता सूचियों को फाइनल करने में वार्डबंदी बनी बाधा

Sat, 17 Oct 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए मतदाता सूची फाइनल करने की रफ्तार में वार्डबंदी बाधा बन गई है। नई और पुनर्गठन से प्रभावित पंचायतों की वार्डबंदी के बाद ही मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया जा सकेगा। प्रदेश में करीब नौ सौ पंचायतों की मतदाता सूचियां अभी फाइनल होनी हैं।

विज्ञापन


एक तरफ सरकार समय पर पंचायत चुनाव कराने का दावा कर रही है, दूसरी ओर नई और पुनर्गठित पंचायतों की वार्डबंदी का काम कछुआ चाल से चल रहा है। अभी करीब 2700 पंचायतों की मतदाता सूचियों को ही अंतिम रूप दिया जा सका है। 

इसके अलावा कुल्लू की दो सौ पंचायतों की मतदाता सूचियां फाइनल हुई हैं या नहीं, इसकी जानकारी आयोग के पास नहीं पहुंची है। आयोग के पास जिन पंचायतों की मतदाता सूचियां फाइनल होने की सूचना पहुंची है, यह वही पंचायतें हैं जिन पर विघटन से कोई असर नहीं पड़ा है। 
विज्ञापन


प्रदेश चुनाव आयोग के अधिकारी संजीव महाजन ने कहा कि नई और पुनर्गठित पंचायतों की वार्डबंदी के बाद मतदाता सूचियां फाइनल करने का काम किया जाएगा। जिन पंचायतों पर पुनर्गठन का असर नहीं पड़ा था, उनकी वोटर लिस्ट का प्रारूप तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें