फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में स्पूतनिक उत्पादन लाइसेंस के लिए आवेदन करेगी पनेशिया कंपनी

Sun, 06 Jun 2021 02:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी/सोलन

सार

सहायक ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि अभी तक पनेशिया बायोटेक ने टेस्ट के लिए ट्रायल लाइसेंस लिया था। ट्रायल सही होने पर 20 जून तक व्यावसायिक उत्पादन करने के लिए कंपनी लाइसेंस के लिए आवेदन करेगी। 
विज्ञापन
रूसी टीका स्पुतनिक वी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के लिए स्पूतनिक वी वैक्सीन तैयार करने के लिए हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित पनेशिया कंपनी 20 जून तक स्टेट ड्रग कंट्रोलर से लाइसेंस के लिए आवेदन करेगी। अभी तक कंपनी ने केवल टेस्ट ट्रायल के लिए लाइसेंस लिया है। टेस्ट में खरा उतरने के बाद अब व्यावसायिक उत्पादन के लिए कंपनी लाइसेंस के लिए आवेदन करेगी। उधर, दिल्ली के उच्च न्यायालय ने कंपनी को टीके बनाने में मदद करने के लिए केंद्र सरकार को 14 करोड़ जारी करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के इस निर्णय से पनेशिया को उम्मीद बंधी है। अगर यह राशि कंपनी को मिलती है तो रूसी कोविड टीके स्पूतनिक वी के उत्पादन में तेजी आएगी।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक स्पूतनिक वी वैक्सीन की बिक्री आय का 20 प्रतिशत रजिस्ट्री के माध्यम से जमा किया जाएगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने देश में कोरोना वैक्सीन की कमी को देखते हुए यह निर्देश जारी किए हैं। सहायक ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि अभी तक पनेशिया बायोटेक ने टेस्ट के लिए ट्रायल लाइसेंस लिया था। ट्रायल सही होने पर 20 जून तक व्यावसायिक उत्पादन करने के लिए कंपनी लाइसेंस के लिए आवेदन करेगी। पनेशिया बायोटेक के एमडी डॉ. राजेश जैन ने बताया कि रूस के आईआरडीएफ के साथ हुए करार से देश व दुनिया में इस महामारी को रोकने में बड़ी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें