फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी जिला परिषद: सीएम ने बागी और खासमखास पाल वर्मा को बनाया अध्यक्ष, मुकेश चंदेल बने उपाध्यक्ष

Fri, 29 Jan 2021 07:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
मंडी जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा और उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो दिन के मंथन के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गृहजिले मंडी में जिला परिषद अध्यक्ष की कमान बल्ह के भड़ियाल सीट से निर्दलीय चुनाव जीते अपने करीबी पाल वर्मा को सौंपी। वह पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा से टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वहीं बासा वार्ड से चुनाव जीते भाजपा समर्थित मुकेश चंदेल को उपाध्यक्ष बनाया गया।

विज्ञापन


वह नाचन भाजपा मंडल के महामंत्री हैं और विद्यार्थी परिषद और संघ से जुड़े हैं। अध्यक्ष पद की दौड़ में मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रिश्तेदार और संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता बिहारी लाल भी थे, लेकिन वीरवार देर रात तक चले मंथन में इनके नामों पर सहमति नहीं बन सकी। मुख्यमंत्री ने अपने खासमखास पाल वर्मा का नाम प्रस्तुत किया, जिस पर सहमति बनी।

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जिला परिषद भवन भ्यूली में शपथ समारोह हुआ। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने मौजूद 36 सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। स्योगी वार्ड से जीती कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर और बहन जागृति राणा समेत माकपा-निर्दलियों समेत 8 पार्षदों ने वाकआउट कर दिया। सभी ने सरकार पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग, पार्षदों को हाईजैक करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें