फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महम्मदा से मिलने शिमला पहुंचे पाकिस्तानी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी उच्चायोग से आए अधिकारी रविवार को महम्मदा उर्फ ममता से मिलेंगे। ये विधि अधिकारी अब्दुल रहमान हैं। अब्दुल रहमान शनिवार देर शाम को शिमला पहुंच गए। उन्हें राज्य सरकार ने मिलने का समय दे दिया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान उच्च आयोग से केवल एक ही अधिकारी शिमला आए हैं। सूत्रों की मानें तो इन्हें सरकार ने नारी निकेतन मशोबरा में मिलने के लिए केवल आधे घंटे का ही समय दिया है। उमंग फाउंडेशन ने भी समय मांगा है और फाउंडेशन के प्रतिनिधि को अलग से समय दिया गया है।

यह भी आधे घंटे का ही बताया जा रहा है। हालांकि, किस समय मिलना है यह पाकिस्तान उच्च आयोग के विधि अधिकारी और उमंग फाउंडेशन दोनों की ही ओर से देर रात तक स्पष्ट नहीं किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

खुद को पाकिस्तान के गुजरात का बताती है महम्मदा

यह मालूम रहे कि मशोबरा के नारी निकेतन में रह रही महिला खुद को पाकिस्तान का निवासी बता रही हैं। वह खुद को पाकिस्तान के गुजरात जिले से संबंध रखने की बात कर रही है। हालांकि, यह महिला मानसिक रूप से भी विचलित बताई जा रही है।

इस महिला के इसी दावे की जांच के लिए पाकिस्तान उच्च आयोग के विधि अधिकारी शिमला आ रहे हैं। वे शिमला में महिला से बात कर इसकी रिपोर्ट उच्च आयोग के समक्ष रखेंगे। महिला एवं बाल विकास निदेशालय के निदेशक जेआर कटवाल ने पुष्टि की कि उच्चायोग के विधि अधिकारी अब्दुल रहमान रविवार को उक्त महिला से मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें