फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक में बिक रहा सैनिकों के हिस्से का दूध, रिकॉर्ड तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर कौन सेना के जवानों के हिस्से का दूध बाजारों में बेच रहा है, इसका पता लगाने के लिए जांच बिठा दी गई है। सेना से रिकॉर्ड लिया जा रहा है। मनाली में पकड़े गए सेना के दूध मामले में पुलिस ने सेना के अधिकारियों से रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन


पुलिस छानबीन कर रही है कि सेना के जवानों के लिए आने वाला यह दूध बाजार में कैसे पहुंचा। ऐसा माना जा रहा है कि या तो सेना अतिरिक्त दूध मंगवाती है या फिर जवानों के हिस्से का दूध बाजार में बेच दिया जाता है। पुलिस और सेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिन कारोबारियों पर संदेह है, प्रशासन भी उन पर कड़ी नजर रखे हुए है। बीते शुक्रवार को मनाली में सेना के लिए आने वाला दूध ब्लैक में बेचने का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने दूध के डिब्बे कब्जे में ले लिए हैं। इसका बैच नंबर और अन्य डिटेल सैन्य अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सेना ने दिया जांच में सहयोग का भरोसा

पता लगाया जा रहा है सेना के जवानों के लिए आने वाले इस दूध को बाजार में कौन बेच रहा है। पुलिस की मानें तो इसकी रिपोर्ट आते ही अगली कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त दूध वार्डर पर तैनात सैनिकों के अलावा ट्रांजिट कैंपों में सेना के जवानों को रूटीन डाइट में सर्व किया जाता है।

उधर, थाना प्रभारी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेना से रिकॉर्ड मांगा गया है कि दूध कहां से आया है। इस बैच नंबर का दूध किस स्टोर से बाहर निकाला गया है। रिपोर्ट मिलते ही अगली कार्रवाई की जाएगी। इधर, ट्रांजिट कैंप पलचान में तैनात कर्नल विर्क ने कहा कि पुलिस की जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

इधर, एसडीएम मनाली ज्योति राणा का कहना है अन्य संदिग्ध दुकानों पर भी प्रशासन की नजर है। सेना की खाद्य वस्तुएं बाजार में बिकना चिंता का विषय है। प्रशासन ऐसे कारोबारियों पर नजर रखे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें