फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला के धार गांव में मिला पाकिस्तान का मोबाइल सिग्नल

Tue, 10 Oct 2023 10:26 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

कांगड़ा जिला मुख्यालय के साथ लगती पहाड़ियों पर पाकिस्तान का मोबाइल सिग्नल मिल रहा है। सिग्नल करेरी गांव के साथ लगते धार गांव में मिला है।
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वकप मैचों के बीच जिला मुख्यालय के साथ लगती पहाड़ियों पर पाकिस्तान का मोबाइल सिग्नल मिल रहा है। सिग्नल करेरी गांव के साथ लगते धार गांव में मिला है। इस दौरान पॉपअप मैसेज में बिना सिमकार्ड के भी 4जी डाटा इस्तेमाल करने का ऑफर दिया जा रहा है। मैसेज में बताया गया है कि आठ दिन के लिए 4जी डाटा को 23 यूएस डॉलर देकर खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन


रोज इस्तेमाल करने के लिए 300 एमबी हाई स्पीड डाटा को 6.50 यूएस डालर देकर खरीदा जा सकता है। मैसेज उस समय आ रहा है, जब कोई किसी को कॉल करता है। उधर, इस बारे में एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पाकिस्तानी सिग्नल मिलने की सूचना मिली है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें