फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाहलीवाल में पाकिस्तानी झंडे वाली झंडियां मिलने से सनसनी

Wed, 25 Dec 2019 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर पंचायत टाहलीवाल में 33 विद्युत सब स्टेशन के अपर यार्ड में बुधवार को पाकिस्तानी झंडे के चिह्न वाली झंडियों की लड़ियां और गुब्बारे मिलने से सनसनी फैल गई। झंडियों पर उर्दू में जश्न ए आजादी मुबारकां लिखा है। विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने इसकी सूचना टाहलीवाल पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने उर्दू में लिखीं नौ झंडियों को कब्जे में ले लिया है। नगर पंचायत टाहलीवाल में औद्योगिक क्षेत्र से मुख्यमार्ग स्थित 33 केवी सब स्टेशन में तैनात एसएसए मनमोहन सिंह और सहायक हरदीप सिंह बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सब स्टेशन के यार्ड की ओर गए।

उन्होंने पाकिस्तान के झंडे वाली झंडियां व फटे हुए गुब्बारे पड़े देखे। उन्होंने मामले की सूचना सहायक अभियंता सुरेश शर्मा को दी। इसके बाद विद्युत बोर्ड के कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी टाहलीवाल में दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अशोक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, टाहलीवाल पुलिस चौकी के कार्यकारी प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस ने पाकिस्तानी झंडे के निशान वाली झंडियों की लड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें