फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में मनीषा, पेंटिंग में नीतिश ने मारी बाजी

Thu, 05 Jun 2014 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्यार कोटी शिमला में वीरवार को अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी करवाई गई।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य प्रताप नेगी ने किया। इस मौके पर स्कूल में भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, पेंटिंग और सवाल जवाब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें स्कूल की हर कक्षा के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं के नाम घोषित किए गए। इनमें भाषण प्रतियोगिता में मनीषा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


पेंटिंग प्रतियोगिता में में नीतिश और कविता ने जबकि स्लोगन लेखन में हीना और निधि ने बाजी मारी। सवाल जवाब प्रतियोगिता में निर्मला और विरेंद्र ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


पर्यावरण दिवस पर एनएसएस इंचार्ज सुलोचना नेगी ने बच्चों को पर्यावरण के विषय पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण हमारे लिए कितना जरूरी है और कैसे इसका संरक्षण किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें