फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शासी निकाय और सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष कपिल कपूर को पद्म भूषण

Thu, 26 Jan 2023 02:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शासी निकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर कपिल कपूर के योगदान को देखते हुए उन्हें भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
कपिल कपूर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला के शासी निकाय व सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर कपिल कपूर को पद्म भूषण पुरस्कार के लिए चुने गए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी सूची के अनुसार साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शासी निकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर कपिल कपूर के योगदान को देखते हुए उन्हें भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। संस्थान की अध्यक्ष प्रोफेसर शशि प्रभा कुमार तथा निदेशक प्रोफेसर नागेश्वर राव की ओर से प्रोफेसर कपिल कपूर को बधाई दी गई और इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया गया।

विज्ञापन


 संस्थान के एसपीआरओ अखिलेश पाठक ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रोफेसर कपिल कपूर भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के अध्यक्ष के अलावा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलाधिपति भी रह चुके हैं। वे भारतीय तथा पाश्चात्य साहित्य और भाषिक सिद्धांत, भाषा का दर्शन, उन्नीसवीं सदी का ब्रिटिश जीवन, साहित्य और विचार एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रखर चिंतक माने जाते हैं। उन्होंने इनसाइक्लोपीडिया ऑफ हिंदुइज्म के एक से लेकर 11 संस्करणों का भी संपादन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें