फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबों में बासी खाना खिलाना पड़ेगा महंगा, एचआरटीसी ने लिया ये फैसला

Sat, 23 Nov 2019 11:14 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एचआरटीसी की ओर से चयनित ढाबों में सवारियों को बासा खाना परोसना महंगा पड़ेगा। शिकायत मिलने पर निगम प्रबंधन इन ढाबों को ब्लैक लिस्ट कर लाइसेंस दूसरे ढाबे मालिकों को देगा। परिवहन निगम ने हिमाचल में दर्जनों ऐसे ढाबे चयनित किए हैं जहां एचआरटीसी की बसें दिन और रात्रि खाना खाने के समय रुकती है। परिवहन निगम को लगातार शिकायतें मिली हैं कि कई ढाबों में सवारियों को बासी खाना देने के साथ साथ पैसे की ज्यादा वसूली की जाती है। हाल ही में निगम प्रबंधन ने पांच ढाबा मालिकों को ब्लैक लिस्ट भी किया है। 

विज्ञापन


परिवहन निगम ने अब यात्रियों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप 94180-00529 नंबर जारी किया है। इसमें लोग खाने की घटिया गुणवत्ता और पैसे ज्यादा वसूले जाने की शिकायत कर सकेंगे। इसके साथ ही शिकायतकर्ता को फोटो, वीडियो और रिकॉॅडिंग के साथ शिकायत भेजनी होगी। निगम प्रबंधन ढाबा मालिकों पर कार्रवाई करेगा। अभी निगम प्रबंधन को फोन के माध्यम से शिकायतें आ रही थी। जिनका आंकलन भी सही तरीके से नहीं हो पा रहा था। परिवहन निगम के डीएम (ऑपरेशन) पंकज सिंघल ने बताया कि सवारियों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। इसमें लोग शिकायत कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें