फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते ये तीन धार्मिक यात्राएं बंद

Sat, 23 Nov 2019 11:04 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/शिमला/नाहन
विज्ञापन
सिस्सू लाहौल स्पीति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खराब मौसम को देखते हुए मंडी, सिरमौर और शिमला जिला प्रशासन ने बर्फीले इलाकों से होकर जाने वाली चूड़धार, शिकारी देवी और कमरूनाग धार्मिक यात्राओं पर रोक लगा दी है। जिले के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस प्रशासन ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बाहरी राज्य से आने वाले धार्मिक यात्रियों और सैलानियों को आगाह करते हुए दो दिन का अलर्ट जारी किया है। मंडी जिला प्रशासन ने सर्दियों में पराशर, बरोट, शिकारी देवी तथा कमरूनाग में यात्रा व ट्रैकिंग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।

उपायुक्त कार्यालय में शरद ऋतु से पहले तैयारियों को लेकर समस्त विभागों की बैठक में जिलाधीश ऋग्वेद ठाकुर ने ये आदेश दिए हैं। वहीं कांगड़ा के हिमानी चामुंडा मंदिर की यात्रा पर प्रशासन ने पहले से ही रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार पर्वत शृंखला चूड़धार में स्थित शिरगुल महाराज के दर्शन के अभिलाषी यात्री प्रचंड सर्दी के चलते शिमला के नेरवा, चौपाल और कुपवी से होकर न जाएं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील कि हैै कि अप्रैल 2020 तक यात्रा स्थगित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें