फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह एचआरटीसी, किराए के नाम पर हो रही लूट

Wed, 09 Apr 2014 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी बसों में यात्रियों से किराये की एवज में मनमानी वसूली हो रही है। टिकटिंग मशीनों में एक ही जगह का अलग-अलग किराया फीड होने के कारण यात्रियों से दो से पांच रुपये तक अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन


लांग रूट बसों में अधिक किराया वसूलने को लेकर रोजाना कंडक्टरों और यात्रियों में बहस हो रही है। एक ओर जहां एचआरटीसी यात्रियों को ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड और येलो कार्ड पर किराये में रियायत दे रहा है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर टिकटिंग मशीनों में फीड गलत किराये के चलते यात्रियों से अतिरिक्त वसूली की जा रही है।

पारदर्शिता के नाम पर लूट

एचआरटीसी बसों में कंडक्टरों की सुविधा और किराये के लेन-देन में पारदर्शिता लाने के लिए टिकटिंग मशीनें शुरू की गई थीं।

मगर गलत किराया फीड होने के कारण यह मशीनें अब विवाद का कारण बन रही हैं। बसों में समान दूरी तय करने पर यात्रियों से अलग-अलग किराया वसूला जा रहा है।

शिमला-हमीरपुर, रामपुर और रोहड़ू रूटों सहित अन्य डिपो की टिकटिंग मशीनों में गलत किराये फीड कर दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें