सिडार फिल्मज की ओर से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता संगम सुर संगीत का सीजन -2 के ऑडिशन 10 मई से होंगे।
आयोजन के इवेंट डायरेक्टर अजय कुमार गर्ग ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ऑडिशन टाले गए हैं।
पहले ऑडिशन 19 अप्रैल से होने थे। इसके लिए सारी तैयारियां भी पूरी की जा चुकी थी। लेकिन अब इन्हें रद्द करना पड़ा है।
उन्होंने बताया कि जिन युवाओं ने ऑडिशन के लिए पंजीकरण करवाया है, वे अब 10 मई के बाद ऑडिशन दे सकेंगे।
इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा कलाकारों को अगले दौर के लिए चयनित किया जाएगा।