फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धनतेरस पर राजधानी में बिके 400 से अधिक चौपहिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुपहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा सौ के पार, ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक दिन में 41 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार
विज्ञापन

सैकड़ों परिवारों की दिवाली की खुशियां हुईं दोगुनी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। धनतेरस का पर्व हर बार की तरह इस बार भी ऑटोमोबाइल सेक्टर के कारोबार में उछाल लाने वाला साबित हुआ। महंगाई बढ़ने के बावजूद आम लोगों में धनतेरस पर नई गाड़ियां खरीदने का क्रेज कम नहीं हुआ।
राजधानी शिमला के दस से अधिक शोरूमों से एक ही दिन में 400 से अधिक सामान्य और लग्जरी कारों की बिक्री हुई। यही नहीं स्कूटी और बाइक के शोरूमों से भी 100 से अधिक दोपहिया वाहन बेचे गए। शहर में कारों की बिक्री से ही 40 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। वहीं दोपहिया वाहनों की बिक्री से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। धनतेरस और दिवाली के शुभ अवसर पर शहर के ऑटोमोबाइल शोरूमों से चमचमाती नई गाड़ियां सैकड़ों परिवारों की त्योहारी खुशियों को दोगुना करती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारादेवी स्थित गोयल मोटर्स से धनतेरस के दिन 120 से अधिक नई कारों की डिलीवरी की गई। सेल्स मैनेजर राकेश ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को बिकने वाली कारों में ऑल्टो के-10 और सेलेरियो की मांग अधिक रही। इसके अलावा मारुति के अन्य मॉडल की कारों की भी बिक्री हुई। इनमें लग्जरी कारें भी शामिल रहीं। शोघी-ख्वारा चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित हुंडई शोरूम से एक ही दिन में 47 नई गाड़ियों की डिलीवरी की गई। शोरूम में सुबह से देर शाम तक ग्राहक गाड़ियों की डिलीवरी लेने पहुंचते रहे। सेल्स टीम के लीडर समर्थ सोनी ने बताया कि पिछले साल धनतेरस पर 45 गाड़ियां बिकी थीं। इस बार बिकने वाले मॉडलों में वेन्यू, क्रेटा, एक्सटर, आई-20, ऑरा और ग्रैंड आई10 नियोस शामिल हैं। घोड़ा चौकी स्थित महिंद्रा के स्नो व्यू शोरूम से स्कॉर्पियो-एन, एक्सयूवी 3एक्सओ, बोलेरो, एक्सयूवी 7एक्सओ और थार रॉक्स जैसे मॉडल बिके। संजौली, ढली सहित शहर के अन्य स्थानों पर स्थित दस से अधिक शोरूमों से भी गाड़ियों की बिक्री हुई। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए दोपहिया वाहनों, खासकर स्कूटी और बाइक की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें