फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खेल परिसर में जूडो चैंपियनशिप में भिड़ेंगे 250 से अधिक खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता का 26 जून को होगा आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर में 26 और 27 जून को जिला स्तरीय जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला स्तर के करीब 250 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला जूडो संघ के अध्यक्ष रमेश चौहान ने बताया कि खेल परिसर में दो दिवसीय जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और ओपन सभी वर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। जूडो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अगस्त में होगी। अभी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दिन तय नहीं हुए हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करीब 250 खिलाड़ियों के भाग लेने का अनुमान है। खेल परिसर में 26 जून को सुबह 11 बजे प्रतियोगिता शुरू होगी और 27 जून को प्रतियोगिता का समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें