फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टा तस्करी के आरोपी को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विशेष न्यायाधीश एक शिमला प्रवीण गर्ग की अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संजौली चौक के पास नाकाबंदी की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मोटरसाइकिल को रोककर जब आरोपी रवि कुमार की तलाशी ली तो उसकी जेब से 25.520 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। पूछताछ के दौरान रवि कुमार ने दावा किया कि उसने यह चिट्टा शवनदीप की मां रजवीर कौर से 75,000 रुपये में खरीदा था। जांच में सामने आया कि आरोपी शवनदीप के खाते में एक साल में करीब 10 लाख और मई में 43,000 रुपये का संदिग्ध वित्तीय लेन-देन हुआ था। इस आधार पर पुलिस ने शवनदीप को गिरफ्तार किया था। बचाव पक्ष ने दलील दी कि उससे कोई ड्रग्स की बरामदगी नहीं हुई है। पुलिस जिस बैंक खाते को संदिग्ध बता रही है उसे शवनदीप नहीं बल्कि उसकी माता राजवीर कौर इस्तेमाल कर रहीं थीं। आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है इसलिए उसे जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है। अदालत ने जमानत याचिका को मंजूर कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें