फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dragon Fruit: बिलासपुर में तैयार किया आर्गेनिक ड्रैगन फ्रूट, 150 रुपये में बिक रहा एक

Mon, 19 Aug 2024 11:34 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

 रेटी गांव के सुनील चंदेल ने गोबर और गोमूत्र से आर्गेनिक ड्रैगन फ्रूट तैयार किया है। सुनील ने 400 ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए हैं।
विज्ञापन
आर्गेनिक ड्रैगन फ्रूट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिलासपुर के रेटी गांव के सुनील चंदेल ने गोबर और गोमूत्र से आर्गेनिक ड्रैगन फ्रूट तैयार किया है। सुनील ने 400 ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए हैं। खास बात यह है कि खेती के लिए प्राकृतिक विधियों का उपयोग कर रहे हैं। बाजार में इस फल की बहुत मांग है और एक फल 150 रुपये तक बिकता है। इस खेती में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के दो वैज्ञानिकों डॉ. नरेंद्र पठानिया और एविन मैथ्यूज का मार्गदर्शन मिला। उन्होंने गोबर और गोमूत्र से पौधों को पोषित किया है। ड्रैगन फ्रूट के पौधों को विशेष रूप से तैयार की गई उर्वरा भूमि में रोपा गया है। इसमें जल निकासी और पोषण का विशेष ध्यान रखा गया। 

विज्ञापन

 पौधों के लिए सहारा देने के लिए लकड़ी के खंभों और तारों का उपयोग किया गया है। पौधों की देखभाल के लिए सिंचाई की व्यवस्था भी की गई है। एक बार लगने के बाद ड्रैगन फ्रूट करीब 25 साल तक फल देता है। सुनील ने बताया कि अगले साल आस्ट्रेलिया से पौधे मंगवाएंगे। ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए ऊना, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों को आदर्श माना जाता है। इन क्षेत्रों की जलवायु और मिट्टी की संरचना इस फल के लिए बेहद अनुकूल है। यहां की गर्म और शुष्क जलवायु ड्रैगन फ्रूट की वृद्धि के लिए उपयुक्त है। सुनील चंदेल ने कहा कि ड्रैगन फ्रूट की खेती आर्थिक रूप से बहुत फायदेमंद है। 

बाजार में है फल की बहुत मांग
ड्रैगन फ्रूट की बाजार में खूब मांग है। यह फल मंडी में 150 रुपये में बिक रहा है। भारत में आने वाला 70 प्रतिशत ड्रैगन फ्रूट ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम और इंडोनेशिया से निर्यात किया जाता है। ऐसे में यह फल प्रदेश में किसानों की आए बढ़ाने के लिए रामबाण साबित हो सकता है।
विज्ञापन

ड्रैगन फ्रूट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। यह फल विटामिन सी से भरपूर होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव करता है। ड्रैगन फ्रूट में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन को सुधारने और कब्ज से राहत दिलाने में सहायक है। यह फल फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। इससे त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें