फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में दो ठग गिरफ्तार: एक रिटायर्ड शिक्षक को दिया झांसा, पुलिस ने ऐसी बनाई योजना; फंस गए दोनों ठग

Sun, 18 Aug 2024 10:17 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइबर पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने एक रिटायर्ड शिक्षक से धोखाधड़ी कर 80 लाख की ठगी की थी। 
विज्ञापन
गिरफ्त में दो ठग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के साइबर थाने की टीम ने एक रिटायर्ड शिक्षक से धोखाधड़ी कर 80 लाख की ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बीमा पॉलिसी में मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक रिटायर्ड शिक्षक से 79 लाख 85 हजार की ठगी की थी।

विज्ञापन


साइबर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगला बाजपाई कैसल में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक वीरेंद्र कुमार से 2 मई 2023 से 13 जून 2024 के बीच मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में जमा रकम में ब्याज मिलने और पैसा वापसी करने नाम पर सीओ मैनेजर व अन्य अधिकारी बनकर अलग-अलग तिथियां में 79 लाख 85 हजार 912 रुपए ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान टीम ने बिहार में तीन दिनों तक कैंप लगाकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से जमुई निवासी गणेश कुमार मंडल और चिंटू बनारसी यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन


कड़ाई बरतने पर दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ रिटायर्ड शिक्षक व अन्य लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाकर उसमें एटीएम कार्ड इशू करवाया। साथ ही अलग-अलग लोगों के नाम से फर्जी सिम कार्ड खरीद कर विभिन्न बैंक खातों में पैसा जमा कराया जाता था। हालांकि, पुलिस ठगी की रकम को जब्त नहीं कर पाई है। जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें