फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लक्कड़ बाजार की दुकानें तीन दिन में खाली करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डे के लिए टूटनी हैं दुकानें
विज्ञापन

नगर निगम ने जारी किए दुकानें खाली करने के नोटिस

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के लक्कड़ बाजार में बस अड्डे के निर्माण में आड़े आ रही दुकानों को खाली करने के आदेश जारी हो गए हैं। नगर निगम ने मंगलवार को करीब आधा दर्जन दुकानदारों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर दुकानें खाली करने के आदेश दिए हैं।
लक्कड़ बाजार में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नया बस अड्डा तैयार किया जा रहा है। इस काम के लिए यहां कई दुकानें टूटनी हैं। नगर निगम ने इन्हें पहले ही नोटिस जारी किए थे लेकिन दुकानदारों ने दुकानें खाली नहीं कीं। इस पर नगर निगम सदन में पार्षद सरोज ठाकुर ने भी सवाल उठाए थे। पार्षद के अनुसार रिवोली क्षेत्र में कुछ दुकानदारों के कारण बस अड्डे का प्रोजेक्ट अधर में लटका पड़ा है। नगर निगम इन्हें तुरंत शिफ्ट करवाएं। निगम प्रशासन के अनुसार दुकानदारों ने यह दुकानें अवैध रूप से बनाई हैं। अब बस अड्डे के निर्माण के लिए इन्हें तोड़ा जाना है। इन दुकानों के दुकानदारों को सब्जी मंडी मैदान पर बने नगर निगम के स्टॉल में अपना सामान शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन के भीतर दुकानें खाली करने को कहा गया है। हालांकि, स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रिवोली मार्केट में स्मार्ट सिटी मिशन से नई दुकानें बनाने के लिए बजट भी जारी हुआ है। लेकिन यह दुकानें नहीं बन रहीं। यदि यह दुकानें बन जाएं तो जिन दुकानदारों को शिफ्ट किया जा रहा है, उन्हें इन दुकानों में बसाया जा सकता है। पहले भी यहां 20 से ज्यादा पक्की दुकानें बनाकर तहबाजारी बसाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें