फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर यात्रा, मंडी को तवज्जो के बहाने सीएम पर वार करेगा विपक्ष

Mon, 10 Dec 2018 11:31 AM IST
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम सरकार के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नरम और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के गरम तेवरों के बीच सोमवार को धर्मशाला के तपोवन परिसर में विधानसभा का 13वां शीतकालीन सत्र शुरू होगा।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह पहले ही मुख्यमंत्री को न घेरने की बात कह चुके हैं जबकि मुकेश लगातार तल्ख तेवर अपनाए हुए हैं। ताजा बर्फबारी के बाद ठंडी फिजाओं के बीच सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता धर्मशाला पहुंचे।

कई दिनों से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बीच चार्जशीट और हेलीकॉप्टर यात्रा को लेकर चल रहा टकराव सदन के भीतर पहले दिन से ही दिखने के आसार हैं। भाजपा के दो मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर घेरा जाएगा।
विज्ञापन


सदन के भीतर मुख्यमंत्री पर उनकी छवि को लेकर भी विपक्ष सियासी वार करेगा। सीएम को जमीनी मुद्दों से इतर हेलीकॉप्टर के मजे और मंडी जिले को ज्यादा तवज्जो देने को लेकर घेरा जाएगा। शीत सत्र की सियासी गर्माहट 10 के बजाय 11 दिसंबर से ज्यादा रहने के आसार हैं।

11 दिसंबर को 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सदन के भीतर कांग्रेस और भाजपा आक्रामकता की सियासी डोज घटेगी और बढ़ेगी। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धर्मशाला में दूसरा शीतकालीन सत्र है।

पहले शीतकालीन सत्र में नेताओं ने सियासी मुद्दों के लिए जनता से जुड़े प्रश्रनों की बलि चढ़ा दी थी। दूसरे शीत सत्र प्रश्रकाल पर जनता की विशेष नजर रहेगी। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सरकार परस्पर सहयोग से शीत सत्र को चलाने के पक्ष में है।

विज्ञापन

गो संवर्धन आयोग का एजेंडा लाएगी सरकार 

यूपी के बुलंदशहर में गोकशी के बाद मचे उत्पाद के बीच हिमाचल सरकार 11 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में गो संवर्धन आयोग का एजेंडा लाने जा रही है। इसके बाद इस शीत सत्र में गो संवर्धन आयोग का विधेयक जयराम सरकार लाएगी।

शराब और मंदिरों के पैसे के कुछ अंश से गोरक्षा का बीड़ा उठाने वाली जयराम सरकार अब गायों की सुरक्षा के लिए आयोग का गठन करने जा रही है। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शीत सत्र में गो संवर्धन आयोग के गठन के लिए विधेयक लाया जाएगा।

इस शीत सत्र में शिक्षा नीति में बदलाव सहित कई अन्य विधेयक सदन में मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस में जनरेशन बदलाव दिखा। धर्मशाला से करीब 26 किलोमीटर दूर जिया विश्राम गृह में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अक्सर प्रेम कुमार धूमल और वीरभद्र ठहरते थे।

इस बार धूमल तो विधानसभा में नहीं हैं लेकिन वीरभद्र सिंह को भी जिया में नहीं ठहराया गया। वीरभद्र की जगह नेता प्रतिपक्ष के रूप में मुकेश अग्निहोत्री को जिया विश्राम गृह में ठहराया गया है। वीरभद्र सिंह को होटल कॉनिफर में ठहराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें