फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नड्डा बोले- मेडिकल कॉलेज में शुरू हो सकती है ओपीडी

Mon, 30 Apr 2018 09:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में ओपीडी की व्यवस्था करने के लिए वह जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा इस मेडिकल कॉलेज को चलाए जाने की संभावनाओं को नड्डा ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इसे राज्य सरकार ही चलाएगी और इसके संचालन के लिए केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी। 

उन्होंने कहा कि नेरचौक हिमाचल के मध्य में स्थित है। बल्हघाटी के विकास का मायना पूरे हिमाचल का विकास है। यहां पर उड्डयन मंत्रालय एयरपोर्ट बनाने की संभावनाएं देख रहा है। अगर सारी व्यवस्थाएं अनुकूल बैठीं तो जल्द एयरपोर्ट का कार्य शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। हिमाचल में युवाओं की काबिलियत को निखारने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर काम करेंगी।

कुल्लू से बिलासपुर लौटते वक्त नेरचौक में अनौपचारिक बातचीत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने यह बात कही। वह यहां पर कुछ देर के लिए भाजपा नेता के घर पर भी रुके। इस मौके पर गुरुदेव शर्मा, निहाल चंद शर्मा, सागर कौंडल, दिनेश शर्मा, लोकेंद्र अवस्थी, रिंकी सोनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें