फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी के हजारों लोगों को राहत, क्षेत्रीय अस्पताल रिपन में ओपीडी कल से शुरू

Thu, 21 Jan 2021 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) में शुक्रवार से आम मरीजों के लिए ओपीडी शुरू हो जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने इसको लेकर वीरवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रबंधन ने प्रत्येक ओपीडी को सैनिटाइज भी कर दिया है। वीरवार को अस्पताल के एमएस डॉ. रमेश चौहान और उनकी टीम ने न्यू ओपीडी ब्लॉक का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान ओपीडी में बैठने और सामाजिक दूरी को लेकर कई अहम निर्देश जारी किए। अस्पताल में सोमवार से मरीजों को दाखिल भी किया जाएगा। मार्च माह में लॉकडाउन लगने के बाद से क्षेत्रीय अस्पताल रिपन की ओपीडी सेवा बंद पड़ी थी। इसी तरह आईजीएमसी और केएनएच में भी यही व्यवस्था थी लेकिन बाद में अप्रैल माह के दौरान आईजीएमसी और केएनएच में ओपीडी बहाल कर दी थी।

रिपन अस्पताल को कुछ माह बाद डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर में तबदील कर दिया था। ऐसे में दोबारा से ओपीडी सेवाएं शुरू होने से शहर और आसपास के मरीजों को लाभ होगा। रिपन अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू होने से शहर के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। अभी लोगों को उपचार करवाने आईजीएमसी जाना पड़ रहा था। इससे जहां उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही थी वहीं आईजीएमसी में भीड़ होने से लोगों अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। 
विज्ञापन


मरीजों के लिए ओपीडी सेवा शुरू : डॉ. चौहान
रिपन अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने बताया कि शुक्रवार से मरीजों के लिए ओपीडी सेवाएं बहाल कर दी है। इसके लिए अस्पताल में तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं। पूरे अस्पताल परिसर की सफाई करवाकर इसे सैनिटाइज किया है। रिपन अस्पताल में कोविड के मरीज दाखिल थे तो ऐसे में यहां कोरोना के कीटाणु होने की आशंका है। इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने पूरे परिसर को सैनिटाइज करवा दिया है। 

सोमवार से दाखिल किए जाएंगे मरीज 
रिपन अस्पताल को नॉन कोविड कुछ दिन पहले ही घोषित किया था। इसके बाद सरकार ने यहां ओपीडी सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे। अस्पताल को सैनिटाइज कर दिया है, अब पांच दिन बाद सोमवार से मरीज दाखिल करना भी शुरू कर दिए जाएंगे। ओपीडी सेवा शुरू होने से शहर के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें