शिमला। राजधानी के आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में शुक्रवार को रोटरी हिल क्वींस ने खीर और खिचड़ी बांटी। इस दौरान रोटरी क्लब हिल क्वींस ने अपनी द्विसाप्ताहिक सेवा परियोजना के तहत 70 से अधिक मरीजों को खीर और खिचड़ी वितरित की। क्लब की सदस्य डॉ. अनीता शर्मा और मीना चंदेल ने खीर तथा सुनीता ठाकुर और सेक्रेटरी हरप्रीत कौर सेम्बी ने खिचड़ी बनाई थी। इस दौरान क्लब अध्यक्षा पूजा गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद