फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मुकाबलों के लिए 15 अप्रैल से मिलेंगे ऑनलाइन टिकट

Fri, 07 Apr 2023 08:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

धर्मशाला स्टेडियम में पत्रकारवार्ता के दौरान एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि 15 से को टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी जाएगी। आईपीएल मैचों में बारिश न होने और सफल आयोजन के लिए खनियारा स्थित इंद्रुनाग मंदिर में एचपीसीए की ओर से सात मई विशेष पूजा के साथ हवन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
धर्मशाला स्टेडियम व एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 मई और 19 मई को होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। धर्मशाला स्टेडियम में पत्रकारवार्ता के दौरान एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि 15 से को टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी जाएगी। आईपीएल मैचों में बारिश न होने और सफल आयोजन के लिए खनियारा स्थित इंद्रुनाग मंदिर में एचपीसीए की ओर से सात मई विशेष पूजा के साथ हवन करवाया जाएगा। इसके अलावा वहां पर भंडारा भी होगा। सवाल का जवाब देते हुए अवनीश परमार ने कहा कि मौसम और बारिश की वजह से स्टेडियम की आउटफील्ड का काम पूरा न होने के चलते धर्मशाला के टेस्ट मैच इंदौर शिफ्ट करना पड़ा।

विज्ञापन


बारिश के चलते काम में देरी होने के चलते समय पर आउटफील्ड काम पूरा नहीं हो पाया। अब आईपीएल मैचों के लिए मैदान पूरी तरह से तैयार है। दोनों आईपीएल मुकाबले नई तैयार की गई आउटफील्ड पर होंगे। परमार ने कहा कि मैचों के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू को एसोसिएशन की ओर निमंत्रण दिया जाएगा। वहीं मैचों की सभी तैयारियां 30 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएंगी। सभी स्टैंडों का काम 20 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।

14-15 को पंजाब और दिल्ली, 18 को आएगी राजस्थान की टीम
17 मई को होने वाले आईपीएल मैच के लिए पंजाब और दिल्ली की टीमें 14 और 15 मई को धर्मशाला पहुंच जाएंगी। जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम 18 मई को धर्मशाला पहुंचेगी। होटल पवेलियन में टीमों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


22 मई से शुरू होगा पहली महिला अंतर जिला प्रतियोगिता
आईपीएल मैचों के बाद 22 मई से पहली महिला अंतर जिला प्रतियोगिता शुरू होगी। जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। परमार ने कहा कि पहले महिला आईपीएल में प्रदेश की चार खिलाड़ी रेणुका सिंह ठाकुर, हरलीन दयोल, सुषमा और तनुजा कंवर को खेलने को मौका मिला है। जबकि पुरुष आईपीएल में प्रदेश के चार खिलाड़ी ऋषि धवन, आकाश वशिष्ठ, मयंक डागर और वैभव अरोड़ा खेल रहे हैं।

विज्ञापन

800 से 1000 रुपये का हो सकता है आईपीएल का सबसे सस्ता टिकट

 17 मई और 19 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में करीब दस सालों बाद हो रहे आईपीएल मैचों में इस बार 800 से 1000 रुपये तक सबसे सस्ता टिकट मिल सकता है। जबकि सबसे महंगा टिकट 10 से 15 हजार तक होने की उम्मीद है। धर्मशाला के मैच की टिकटों के लिए आईपीएल फ्रैंचाइजी पंजाब किंग्स इलेवन 15 अप्रैल तक टिकटों के दाम तय कर इसकी ऑनलाइन बिक्री शुरू कर देगी।

इसके अलावा मई माह में धर्मशाला स्टेडियम के बाहर ऑफलाइन टिकट बिक्री काउंटर स्थापित किए जाएंगे। जहां पर क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला में होने वाले मैच की टिकट काउंटर से खरीद सकते है। इसके अलावा मैच की टिकटों के साथ ऑनलाइन बुक की गई टिकटों की हार्ड कॉपी के लिए भी काउंटर स्थापित किया जाएगा। जिसमें ऑनलाइन बुक की गई टिकटों रसीद दिखाकर टिकटों की हार्ट कॉपी ले सकते है।

फ्रैंचाइजी ही तय करेगी टिकटों के दाम: परमार
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि मैच की टिकटों के दाम आईपीएल फ्रैंचाइजी ही तय करेगी। जिसकी ऑनलाइन बिक्री 15 अप्रैल से शुरू होगी। जबकि मई माह में धर्मशाला स्टेडियम के बाहर ऑफलाइन टिकट बिक्री काउंटर स्थापित किया जाएगा। जिसमें ऑनलाइन बुक की गई टिकटों की हार्ड कॉपी ली जा सकेगी। उन्होंने कहा कि मैचों की तैयारियां जोरों पर चल रही है। सभी काम तय समय पर पूर कर लिए जाएंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें