फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अनुराग बोले- केंद्रीय मंत्री गडकरी से किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का 15 मई को उद्घाटन कराने का प्रयास

Fri, 07 Apr 2023 06:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट (बिलासपुर)

सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन को इस बार बजट में 1000 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का काम रिकॉर्ड समय में पूरा किया है। सभी टनल का काम पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को निर्माणाधीन फोरलेन की सबसे बड़ी टनल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फोरलेन का 15 मई को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उद्घाटन करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश भर में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया है। भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन को इस बार बजट में 1000 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का काम रिकॉर्ड समय में पूरा किया है। सभी टनल का काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन




बाकी का काम भी 15 मई से पहले पूरा हो जाएगा। फोरलेन बनने से लोगों के समय की बचत होगी। तीन घंटे का सफर मात्र 40 मिनट में हो जाएगा। टनल का निरीक्षण करने के बाद अनुराग स्वारघाट में भाजपा मंडल श्री नयना देवी के कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं श्री नयनादेवी जी के विधायक रणधीर शर्मा ने हिमाचल के प्रवेश द्वार गरामोड़ा में अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। कार्यकर्ता मिलन समारोह के बाद अनुराग ने जन समस्याएं सुनीं और अधिकतर का मौके पर निवारण भी किया।

बता दें किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की सबसे बड़ी सुरंग बनकर तैयार है। उपमंडल श्री नयनादेवी जी के कैंची मोड़ स्थित 1800 मीटर लंबी इस सुरंग में ऑक्सीजन और नाइट्रोजन गैसों की मात्रा जानने वाले सेंसर लगाए गए हैं। सुरंग में वेंटिलेशन के लिए फैन, सुरक्षा के लिए टेलीफोन, कैमरे और अग्निशमन यंत्र भी स्थापित किए गए हैं। टनल में हाई मास्ट लाइट्स भी लगाई गई हैं। यह सुरंग 22 माह में बनकर तैयार हुई है। इस पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन एनर्जी और क्लाइमेट चेंज पर केंद्र बजट में प्रावधान,सीएम इसे कह रहे अपना : अनुराग

 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के स्वारघाट में भाजपा के कार्यकर्ता मिलन समारोह में शिरकत की। अनुराग ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए कोई कमी नहीं रखी। बिलासपुर जिले के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज,किरतपुर से नेरचौक फोरलेन, रेलवे लाइन के लिए 1000 करोड़ का बजट उपलब्ध करवाया। उन्होंने कांग्रेस पर महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि बजट घोषणा में इन्होंने प्रदेश में मात्र 2 लाख 31 हजार महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की बात की है।

इसकी भी देनदारी के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं दिखता। जब यह सरकार बनी थी तो हिमाचल की 32 लाख महिलाओं की बात की जा रही थी। इससे पता चलता है कि सरकार लोगों को सिर्फ गुमराह कर रही है। ग्रीन एनर्जी और क्लाइमेट चेंज पर भी केंद्र सरकार ने बजट में विशेष प्रावधान किए हैं। मुख्यमंत्री ग्रीन एनर्जी की घोषणा कर इसका भी श्रेय खुद लेना चाहते हैं। सरकार के बजट में कहीं भी गोबर खरीदने, दूध खरीदने या 300 यूनिट फ्री बिजली का जिक्र नहीं किया गया है।

कहा कि हिमाचल 2023-24 में 11840 करोड़ का ऋण लेने की ओर अग्रसर है। ऋण के पैसे में से पुराना ऋण चुकाने और ब्याज पर प्रदेश का 11068 करोड़ खर्च होगा और अगर लोन की गति इसी प्रकार से रही तो अगले साल तक हिमाचल प्रदेश पर 84000 करोड़ से ज्यादा का ऋण होगा। उधर, श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार छल कपट की राजनीति कर रही है। यह झूठ की सरकार है। कहा कि सरकार ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी की है और यह एक जनविरोधी फैसला है। उन्होंने कहा कि भाजपा बिजली की दरों में बढ़ोतरी का विरोध करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें