फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अब अपना रोजगार शुरू करने के लिए ऑनलाइन मिलेगी सब्सिडी

Sun, 06 Sep 2020 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेशभर में अब स्वावलंबन योजना में रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं और युवतियों को सब्सिडी के लिए दफ्तर या बैंक में नहीं जाना पड़ेगा। जल्द ही प्रदेश के युवाओं को ऑनलाइन सब्सिडी की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए उद्योग विभाग ने शनिवार को अपना ऑनलाइन पोर्टल लांच कर दिया है। एक महीने के अंदर ही सब्सिडी मिल जाएगी। 

विज्ञापन


शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उद्योग विभाग के सभी जिलों के महाप्रबंधकों और उपायुक्तों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें सीएम ने उद्योग विभाग के ऑनलाईन पोर्टल को लांच किया। इससे स्वावलंबन योजना के तहत आ रही समस्याओं और ज्यादा युवाओं को इस योजना का लाभ देने के बारे में चर्चा की गई। वहीं लाभार्थियों से भी बात की गई। 

पांच से सात दिनों में विभाग करेगा कार्रवाई
अब स्वावलंबन योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अपना काम शुरू करने के लिए लोन लेता है तो उसे ऑनलाइन ही सब्सिडी प्राप्त हो जाएगी। ऑनलाइल आवेदन के पांच से सात दिनों में विभाग उस पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

 
कॉमर्शियल वाहन के लिए मिलेगा 10 लाख का लोन
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का दायरा अब बढ़ा दिया गया है। इसमें अब प्रदेश के बेरोजगार युवा वर्ग टैक्सी, फूड वैन ई-रिक्शा, थ्री व्हीलर और कॉमर्शियल वाहन के लिए 10 लाख तक का लोन मिलेगा। इसमें युवाओं को 25 फीसदी, जबकि युवतियों को 30 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

राजेश कुमार महाप्रबंधक उद्योग विभाग कांगड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में लोन लेने वाले युवाओं को अब 60 फीसदी राशि प्रोजेक्ट के निर्माण से पहले ही उनके खाते में डाल दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें