चंबा जिले के उपमंडल तीसा में एक युवक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। युवक से साइबर ठगों ने सेकंड हैंड बाइक बेचने के नाम पर 21 हजार रुपये ऐंठ लिए लेकिन युवक को बाइक नहीं दी। इसके बारे में युवक ने पुलिस थाना तीसा में शिकायत दी है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल तीसा में एक युवक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। युवक से साइबर ठगों ने सेकंड हैंड बाइक बेचने के नाम पर 21 हजार रुपये ऐंठ लिए लेकिन युवक को बाइक नहीं दी। इसके बारे में युवक ने पुलिस थाना तीसा में शिकायत दी है। चुराह की ग्राम पंचायत गडफरी के करमड़ी निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसने फेसबुक में एक बाइक बिकाऊ देखी थी। उसने फेसबुक पर दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो युवक ने खुद को भारतीय सेना में सेवारत बताया। वहीं शातिर ने बताया कि उसका स्थानांतरण कहीं दूसरी जगह हुआ है।
विज्ञापन
इससे वह अपनी बाइक 23,000 में बेचना चाहता है। शातिर ने पहले 2,000 हजार रुपये मांगे तो युवक ने तुरंत उसे दे दिए। फिर शातिर ने बाइक की 50 फीसदी कीमत की मांग की। युवक ने वह राशि भी दे दी। जब शातिर की बढ़ती मांग के कारण युवक को शक हुआ तो उसने पैसे वापस करने को कहा लेकिन शातिर मुकर गया। जब युवक ने अपने साथियों से बताया तो पता चला कि इस प्रकार की ठगी कई लोगों से हो चुकी है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।