फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board: 10वीं और 12वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, जानें लास्ट डेट और फीस

Sun, 19 May 2024 05:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की अनुपूरक परीक्षाओं का आयोजन पांच जून को करेगा। इसके लिए अभ्यर्थी 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान 31 मई तक बिना लेट फीस, जबकि इसके बाद पांच जून तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक हजार रुपये लेट फीस के साथ आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जून, 2024 में संचालित की जाने वालीं मैट्रिक और जमा दो श्रेणी के नियमित परीक्षार्थियों की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय सहित इंप्रूवमेंट ऑफ परफार्मेंस के पात्र परीक्षार्थी 20 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान 10वीं और जमा दो में कंपार्टमेंट, एक अतिरिक्त विषय और डिप्लोमा होल्डर री-अपीयर के लिए 700 रुपये फीस के साथ 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

इसके बाद आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 1000 रुपये लेट फीस के साथ पांच जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 10वीं कक्षा में एक विषय में इंप्रूवमेंट ऑफ परफार्मेंस के लिए 950 रुपये, जबकि 12वीं कक्षा के अभ्यर्थी 1150 रुपये के लिए 31 मई, जबकि एक हजार रुपये लेट फीस के साथ पांच जून तक आवेदन कर सकते हैं। इन तिथियों के बाद किसी भी प्राप्त होने वाले आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें