फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से 29 साल की महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आईजीएमसी में बुधवार को स्क्रब टायफ स से पीड़ित एक महिला मरीज की मौत हो गई। महिला 29 साल की थी। कोरोना के बीच अस्पताल में स्क्रब टायफ स से हुई महिला की मौत से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है सिरमौर की रहने वाली महिला को इलाज के लिए 19 सितंबर को दोपहर बाद अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। महिला को मेडिसिन वार्ड में दाखिल किया गया। महिला का स्क्रब टायफस टेस्ट हुआ। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। चिकित्सक महिला पर लगातार निगरानी बनाए हुए थे लेकिन गंभीर अवस्था में होने के चलते उसकी मौत हो गई। अस्पताल में अब तक इस बीमारी से 2 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें इसी महीने मंडी की रहने वाली 19 साल की लड़की ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया था।
-----------------
बीमारी के लक्षण
तेज बुखार 104 से 105 तक जा सकता है।
जोड़ों में दर्द और कंपकंपी के साथ बुखार आना
शरीर में ऐंठन अकड़न या शरीर टूटा हुआ लगना।
अधिक संक्रमण में गर्दन बाजू के नीचे कूल्हों के ऊपर गिल्टियां होना।
रोकथाम
शरीर में सफ ाई का ध्यान रखें।
घर और आसपास के वातावरण को साफ रखें।
घर के चारों ओर घास खरपतवार नहीं उगने दें।
घर और आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें।
ऐसे होता है स्क्रब टायफ स
यह रोग एक जीवाणु रिकेटशिया से संक्रमित पिस्सू ;माइट के काटने से फैलता है जो खेतों झाड़ियों और घास में रहने वाले चूहों में पनपता है। यह जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है और स्क्रब टायफ स बुखार पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें