फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशोबरा में टैक्सी चालक की गाड़ी में दम घुटने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन में रखा था आग का कनस्तर, देहरादून से सवारियां लेकर शिमला आया था टैक्सी चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी से सटे मशोबरा क्षेत्र में कार के अंदर दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसकी पहचान 42 वर्षीय सुवेंद्र चौधरी पुत्र लक्ष्मण सिंह चौधरी गांव पुठा, डाकघर हलदौर, तहसील बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी के तौर पर हुई है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण दम घुटना बताया है। पुलिस के मुताबिक सुवेंद्र देहरादून से सवारियां लेकर शिमला आया था। देर शाम इसने शहर से सटे पर्यटन स्थल मशोबरा में क्लब महेंद्रा होटल में पर्यटकों को छोड़ा और खुद गाड़ी में सोने के लिए आ गया। पुलिस के अनुसार चालक ने ठंड से बचने के लिए टीन के कनस्तर में आग जलाई। बाद में वह गाड़ी में ही कनस्तर को ले गया। गाड़ी के शीशे पूरी तरह से बंद थे और उसे नींद आ गई। अगली सुबह वह गाड़ी की पिछली सीट पर मृत मिला। शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे जब लोगों ने गाड़ी में उसे देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी अंदर से लॉक थी और चालक अचेत पड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी खोली तो चालक मृत पाया गया। कनस्तर गाड़ी की अगली सीट पर बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में भी मौत के कारणों का पता लगा रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार मौत का कारण अंगीठी की गैस लगना माना जा रहा है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें