फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के खाते में आई OROP की किस्त

Tue, 01 Mar 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर के सर्विस पेंशनरों की चिरलंबित मांग वन रैंक वन पेंशन पूरी हो गई है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय पेंशन विभाग ने सर्विस पेंशनरों के खाते में वन रैंक वन पेंशन की पहली किस्त डाल दी है। एक मार्च से पेंशनर अपने खाते से वन रैंक वन पेंशन निकाल सकते हैं।
विज्ञापन


फैमिली पेंशनरों को यह लाभ 1 अप्रैल 2016 से मिलेगा। डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प (डीएससी) को भी अगले माह से वन रैंक वन पेंशन का लाभ मिलेगा। हिमाचल में 1 लाख 42 हजार 730 पेंशनर हैं। थलसेना के 103827, वायुसेना के 2149, जबकि 3636 पेंशनर नौ सेना के हैं।

पूर्व सैनिकों के संघर्ष को देखते हुए वर्तमान केंद्र सरकार ने हाल ही में सभी पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ देने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद अब मार्च माह से पूर्व सैनिकों को वन रेंक वन पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो गया है। इससे प्रदेशभर के पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


सर्विस (जीवित) पेंशनरों के खाते में वन रैंक वन पेंशन की किस्त जमा करवा दी गई है। फैमिली पेंशनरों को एक अप्रैल से वन रैंक वन पेंशन मिलेगी। प्रथम चरण में हमीरपुर जिले के 5000 सर्विस पेंशनरों के खाते में ओआरओपी की पहली किस्त जमा करवा दी गई है। -मेहर सिंह, जिला पेंशन संवितरण अधिकारी, रक्षा मंत्रालय हमीरपुर

सर्विस पेंशनरों को जिला पेंशन संवितरण विभाग से पेंशन मिलती है। जबकि नए पेंशनरों को (सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेंटर) सीपीपीसी के जरिये बैंकों के माध्यम से पेंशन मिलती है। अगर किसी को पेंशन से संबंधित कोई समस्या है तो वह जिला पूर्व सैनिक कल्याण विभाग में शिकायत करते हैं। -ब्रिगेडियर एसके वर्मा, निदेशक, हिप्र पूर्व सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर
विज्ञापन


किस जिले में कितने पेंशनर-
जिला=====थलसेना===वायुसेना==नेवी====कुल
कांगड़ा====42124===1122===2363===59285
हमीरपुर===17681====277====581===26677
मंडी=====12873=====54====108===16249
ऊना=====10293====261====269===13987
बिलासपुर==7501====86======92====9931
चंबा======2997====26=====35====3893
सोलन=====3007===108=====66====3656
शिमला====3144====143====81=====3805
सिरमौर====2340====62====30====2912
कुल्लू======1318====07====08=====1632
किन्नौर=====341====01=====02=====405
लाहुल स्पीति==208===02=====0=====238
कुल======103827==2149==3636===142730
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें