फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्राः एक और श्रद्घालु की मौत

Mon, 18 Aug 2014 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान एक और श्रद्घालु की मौत हो गई है। अब तक इस यात्रा में छह लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को डल झील से वापस आ रहे श्रद्धालु की हड़सर नाला के पास गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के गांव समीरपुर निवासी सोनी कुमार (34) पुत्र करतार चंद डल झील से स्नान करके वापस लौट रहा था। सुबह के समय जब हड़सर नाला के पास पहुंचा, तो अचानक नाले में गिर गया।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भरमौर अस्पताल भेजा गया। एसएचओ भरमौर ज्ञान सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


मेले के दौरान ही तीसरी मौत

मणिमहेश मेले के दौरान इस बार यह तीसरी मौत हुई है। इससे पहले रविवार को चंबा-भरमौर मार्ग पर गैहरा के पास एक कार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा सुंदरासी में पत्थर लगने से दो श्रद्धालु मरे थे।
विज्ञापन


इससे पहले हड़सर में एक लंगर लगाने वाले श्रद्धालु की मौत हुई थी। कुल मिलाकर अब तक छह मौतें हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें