फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में फटा विस्फोटक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सतलुज में विस्फोटक से मछलियां मार थे युवक
विज्ञापन

पानी में फेंकने से पहले फट गया विस्फोटक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सतलुज नदी में मछली मारने गए एक युवक की विस्फोटक के धमाके में मौत हो गई। इसकी पहचान हरि राम (21) पुत्र धन बहादुर निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। घटना में इसका साथी सहानू चौधरी (25) पुत्र भागू राम चौधरी घायल हुआ है। सुन्नी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
सुन्नी क्षेत्र के जलोग में यह हादसा पेश आया। नेपाल मूल के दोनों युवक निजी प्रोजेक्ट में मजदूरी करते हैं। दोपहर साढ़े तीन बजे मृतक हरिराम साथी के साथ पानी के बीच विस्फोट करके मछलियां पकड़ने की फिराक में थे लेकिन समय पर वह विस्फोटक पदार्थ पानी में नहीं फेंक पाया और उसके हाथ में ही विस्फोट हो गया। पुलिस को दिए बयान में सुन्नी निवासी महेंद्र लाल ने बताया कि वह होटल में काम कर रहा था। इस दौरान सतलुज नदी में जैशी क्षेत्र में चार से पांच धमाके हुए। लोगों के साथ वह धमाकों की आवाज सुनकर सतलुज के किनारे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर देखा तो दो लोग घायल अवस्था में पड़े थे। हरिराम के मुंह, टांग, हाथ, छाती में चोटें आई थीं। इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। इसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर किशोर वर्मा ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें