फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी जीप, चालक की मौक पर मौत

Sat, 31 Mar 2018 10:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन

तुंदाह-बन्नी मार्ग पर सिलपड़ी में जीप गहरी खाई में गिर गई। इससे चालक की मौत हो गई। गाड़ी को मोड़ते समय टायर सड़क से नीचे उतर गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन


चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन के खाई में गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एंबुलेंस और पुलिस थाना भरमौर को दुर्घटना के बारे जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सिलपड़ी में शुक्रवार सुबह एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन

सिलपड़ी के पास जीप को मोड़ते वक्त हुआ हादसा

इसमें चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान मस्तराम (40) पुत्र कुलदीप कुमार निवासी गांव सिलपड़ी पंचायत तुंदाह के रूप में हुई है। मस्तराम शुक्रवार को तुंदाह-बन्नी मार्ग पर सिलपड़ी के पास जीप को मोड़ रहा था।

इसी दौरान गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस व एंबुलेंस को दी। गाड़ी के परखचे उड़ चुके थे। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला और चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि जीप चालक की दुर्घटना में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कियाणी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त

चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान अभिषेक पुत्र राजेंद्र निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है।

वीरवार को वह बाइक पर कियाणी से सरोल की तरफ जा रहा था। कियाणी से कुछ दूरी पर बाइक स्किड हो गई। इससे युवक के बाजू व सिर पर गंभीर चोट लगी। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया।

एंबुलेंस में घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि कियाणी में बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें