पुराने मकान में माल-मवेशियों की पहरेदारी के लिए जगिया वहां अपना कुत्ता बांध कर आया था। दूसरे मकान में पहुंचने के बाद ठंड से बचने के लिए उन्होंने कोयले की अंगीठी जलाई और सो गए। रविवार सुबह जगिया के पुराने मकान के बाहर उनका कुत्ता मरा पड़ा था।
वहां से गुजरने वाली एक महिला ने ये सब देखा, जिसके बाद महिला ने इसकी सूचना परिवार के सदस्यों को देनी चाही, लेकिन मकान के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। महिला की आवाज सुन अन्य ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के लोग दूसरे मकान में हैं।
ग्रामीण वहां उन्हें बताने पहुंचे। देर तक वहां से भी कोई आवाज न आने पर उन्होंने अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मकान का दरवाजा तोड़कर देखा तो वे सन्न रह गए।
मकान के भीतर छह सदस्य बेसुध पड़े थे। उन्होंने सभी को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जगिया को मृत बताया, जबकि पांच अन्य का उपचार आरंभ कर दिया।
बता दें कि जगिया का बेटा और बहू कांगड़ा में माल-मवेशी लेकर गए हैं। अब बेटे के आने पर ही सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
कोयले की गैस लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि पांच लोग बेसुध हैं, उनका उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। मामला दर्ज कर छानबीन भी की जा रही है। - डॉ. मोनिका, पुलिस अधीक्षक चंबा