इससे अब देव बाला कामेश्वर के रथ की शोभा और भी बढ़ गई है। रणजीत ने बताया कि यह सब श्रद्धालुओं और हार के लोगों के आपसी सहयोग से हुआ है। इसके साथ ही देव वाणी के अनुसार यह भविष्यवाणी की गई है कि आने भविष्य में वही लोग सुख शांति से रहेंगे जो मानवता और देव समाज से निरंतर जुड़ाव रखेंगे।
इस मौके पर देवता समिति के उपप्रधान ओम प्रकाश, सचिव जितेंद्र कुमार व समस्त सदस्य व प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं ने भजन कीर्तन के माध्यम से प्रभु की महिमा का गुणगान किया। आने वाली 4 मार्च को देव बाला कामेश्वर सायरी इलाके के अन्य देवताओं संग अपने लाव लश्कर के साथ मंडी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के लिए रवाना होंगे व मेले की शोभा बढ़ाएंगे।