फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी निजी बस, एक की मौत

Sun, 06 May 2018 09:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन

ठियोग के गजैड़ी बाईपास के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। देर रात हुए हादसे में एक मैकेनिक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को आईजीएमसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान मैकेनिक मुनीष कुमार पुत्र राम पाल निवासी मैहतपुर, ऊना के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार शिमला शहर में मुद्रिका के नाम से चलने वाली निजी बस (एचपी 63 सी 0993) शुक्रवार देर रात ठियोग के गजैड़ी बाईपास पर हादसे का शिकार हो गई।

बस का चालक सुनील कुमार बस को लेकर अपने घर चौपाल गया था। वहां से लौटते समय बस छैला के पास खराब हो गई। फिर बस चालक ने शिमला से दो मैकेनिक बुलाए। बस को किसी तरह के जुगाड़ से ठीक करने के बाद चार लोग ठियोग की ओर आने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास पर पहुंचने पर बस की ब्रेक फेल हो गई

ठियोग के गजैड़ी बाईपास पर पहुंचने पर बस की ब्रेक फेल हो गई और बस अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। बस में सवार मैकेनिक मुनीष कुमार ने बस से छलांग लगा दी लेकिन वह बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बस सड़क से करीब सौ फुट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में दूसरा मैकेनिक अभिषेक और परिचालक साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक को हादसे में कोई भी चोट नहीं आई।

गंभीर घायलों को ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। डीएसपी ठियोग आरएल बंसल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें