दोनों घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक जांच के उपरांत चिकित्सकों ने नेत्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।
जबकि सुरेंद्र को उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में 10 हजार की राशि प्रदान की जा रही है। इधर, विधायक राकेश जम्वाल ने इस हादसे पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।