ठियोग के गजैड़ी बाईपास पर पहुंचने पर बस की ब्रेक फेल हो गई और बस अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। बस में सवार मैकेनिक मुनीष कुमार ने बस से छलांग लगा दी लेकिन वह बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बस सड़क से करीब सौ फुट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में दूसरा मैकेनिक अभिषेक और परिचालक साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक को हादसे में कोई भी चोट नहीं आई।
गंभीर घायलों को ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। डीएसपी ठियोग आरएल बंसल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है।