फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर वोल्वो से टकराई बाइक, एक की मौत

Mon, 05 Feb 2018 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गंगथ(कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर वोल्वो से बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई। पुलिस थाना नूरपुर के जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर सिनेमाहाल के निकट ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवारों की सामने से आ रही एचआरटीसी की वोल्वो बस के साथ टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान विशाल (15) साल पुत्र विचित्र सिंह निवासी अमलेला तहसील जवाली के तौर पर हुई है। 

अक्षय पुत्र सुरेंद्र निवासी तलाड़ा हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का नूरपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शादी समारोह में भाग लेने आया था मृतक

पुलिस के अनुसार घटना रविवार सुबह  हुई। इसमें जसूर से राजा का तालाब की ओर जा रहे मोटरसाइकिल एचपी 38ए-7611 पर दो युवक सवार थे। वहीं दिल्ली-चंडीगढ़-डलहौजी रूट की बस एचपी 38ई-3094 राजा का तालाब से जसूर की ओर आ रही थी।

जसूर के नजदीक सिनेमाहाल के पास बाइक सवार आगे चल रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही बस से टकरा गए। मृतक युवक अपने मामा के घर तलाड़ा में शादी समारोह के लिए आया था। दोनों युवक जसूर सब्जी मंडी से बाइक में सब्जी लेने आए थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मेघनाथ चौहान, नायब तहसीलदार देसराज ठाकुर, थाना प्रभारी संदीप शर्मा, सब इंस्पेक्टर जगजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया। एक बजे के करीब मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा। उधर, डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। वहीं, नायब तहसीलदार नूरपुर देसराज ठाकुर ने बताया कि प्रशासन ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर पांच हजार की राहत राशि दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें