जिला में रक्कड़ के चौली पंचायत में बाइक-टिप्पर टक्कर में एक घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं थी।
जिन्हें उपचार के लिए टांडा मेडिकल कालेज रैफर किया गया था। जहां सुरजीत सिंह उर्फ बिंदू सुपुत्र स्वर्गीय तरसेम सिंह निवासी बंडा (रक्कड़) की मौत हो गई। सुरजीत सिंह हादसे के दौरान बाइक चला रहा था।
वहीं, दूसरे घायल युवक की सेहत में कुछ सुधार है। बताया जा रहा है कि सुरजीत सिंह रक्कड़ बाजार में रेडिमेट कपड़े की दुकान करता था। उसके पिता की पांच साल पहले मौत हो गई थी।
उधर, डीएसपी ज्वालामुखी योगेश दत जोशी ने कहा कि सुरजीत की देर रात टांडा में मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोंप दिया। बुधवार को कलेशबर में सुरजीत का अंतिम संस्कार कर दिया गया।