फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में भालू से भिड़ गया कुत्ता, पर नहीं बचा सका अपने मालिक की जान

Wed, 22 Nov 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरोट/जोगिंद्रनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में भालुओं के आतंक से लोग दहशत में है। जिला चंबा और ‌शिमला के बाद भालू के हमले का नया मामला अब जिला मंडी में सामने आया है। यहां भालू के हमले से एक किसान की मौत हो गई है।
विज्ञापन




जी हां चौहारघाटी के झुकान गांव में भालू के हमले में 45 साल के किसान की मौत हो गई। यह जंगल में लकड़ियां काटने गया था। इसी दौरान भालू ने हमला कर दिया। घटना के समय इसका बेटा भी साथ था।

भालू ने इसे भी लहूलुहान कर दिया है। घाटी की मड पंचायत के झुकान गांव का चमारु राम पुत्र गोरखु राम अपने बेटे इंद्र सिंह के साथ घर से करीब 500 मीटर दूर मघर सील जंगल में लकड़ियां काटने गया था।
विज्ञापन

भालू ने ऐसे किया हमला

दोनों लकड़ियां काटने में व्यस्त थे। इसी बीच भालू ने चमारु राम पर हमला कर दिया। हमले में चमारू राम बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। इसके बाद भालू ने चमारु राम के बेटे इंद्र सिंह पर हमला कर दिया। 

दोनों के साथ पालतू कुत्ता भी था। मालिक की जान बचाने के लिए कुत्ता भालू से भिड़ गया। कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों की आवाज सुनकर भालू वहां से भाग गया। 

घायल अवस्था में चमारू राम को लोगों ने बरोट स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, इंद्र सिंह की मरहम पट्टी वहां की गई। इधर, घटना के बाद लोग सहम गए हैं। 

ग्रामीणों में भाग चंद, बसंत राम, अमर चंद, मदन लाल, थलटूखोड के पंचायत के पूर्व प्रधान काहन सिंह का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। वन विभाग से ग्रामीणों ने मांग की है कि भालू के आतंक से निजात दिलाई जाए। 
विज्ञापन

कुत्ते के भौंकने की आवाज से मौके पर पहुंचे लोग

demo pic
मड पंचायत की प्रधान सुमित्रा ने बताया कि चमारू राम सुबह सात बजे घर से निकला था। बेटे के अलावा पालतू कुत्ता भी उसके साथ था। अचानक भालू ने चमारू राम पर हमला कर दिया। इसी बीच कुत्ता भी भालू से भिड़ गया और भौंकना जारी रखा।

इसी बस्सी गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। तब तक भालू भाग गया था, चमारू राम लहूलुहान होकर गिरा था। लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया था। 

संवेदनशील क्षेत्रों में एहतियात बरतने को कहा
उपायुक्त मंडी मदन चौहान ने कहा कि वन विभाग को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें